Read Time5
Minute, 17 Second
सना: इजरायल ने यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर जबरदस्त हवाई हमला किया है। यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के एक दिन बाद किया गया है। इन हमलों में सैकड़ों की संख्या में हूती विद्रोहियों के हताहत होने की सूचना है। यह बंदरगाह पिछले कई वर्षों से हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। हूती विद्रोही इस बंदरगाह का इस्तेमाल ईरान से हथियारों की तस्करी में भी करते हैं। इस बंदरगाह पर इजरायल पहले भी बमबारी कर चुका है। इजरायल ने यह हवाई हमला हूती विद्रोहियों के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद किया है।
सोशल मीडिया पर यमन के होदेइदाह बंदरगाह पर इजरायली हवाई हमलों के कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियों में हमले वाली जगहों से धुआं उठते देखा जा सकता है, हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। होदेइदाह बंदरगाह को हूती विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है। ये विद्रोही यहीं से पूरे लाल सागर पर नजर रखते हैं और इजरायल समर्थित जहाजों पर हमले करते हैं।
हूतियों का गढ़ है होदेइदाह बंदरगाह

+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.